बलरामपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनता के मांगों और समस्याओं को सुना प्राप्त आवेदनों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश

बलरामपुर आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ व शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनदर्शन में आम जनता के विभिन्न मांगों और समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आये आमजनों द्वारा अपनी समस्याओं एवं मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गये। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर यथासंभव त्वरित कार्यवाही की तथा शेष आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

गुनिया

विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम लोधी के ग्रामीणों द्वारा बिजली कटौटी एवं लो-वोल्टेज की समस्या बताई तथा गांव में नये ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्यपालन अभियंता विद्युत को एक सप्ताह के भीतर नये ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये। विकासखण्ड कुसमी की वृद्धा गुनिया द्वारा भूमि खाते में नाम जोड़ने हेतु दिये गये आवेदन पर कलेक्टर ने कुसमी तहसीलदार को नाम सुधारने के निर्देश दिये एवं सुधार पश्चात् वृद्ध महिला को तत्काल बी-1 प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button