छत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुर

नगर में निकली सोनी समाज की महारैली,,,समाज ने दिखाई एकजुटता…

राजपुर। नगर में स्वर्णकार समाज द्वारा महारैली का आयोजन किया गया।रैली राजपुर के महुआपारा हाई स्कूल मैदान से भव्य आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के साथ मां महामाया मंदिर होते हुए नगर के गेउर हरीतिमा में जाकर समाप्त की गई ।
स्वर्णकार समाज द्वारा नगर में भव्य रैली का आयोजन किया गया रैली महुआ पारा हाई स्कूल मैदान से होकर मां महामाया मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पूजा अर्चना पश्चात गेउर हरीतिमा में जाकर आमसभा की गई। रैली में भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह द्वारा पुलिस ड्यूटी लगाई थी। रैली के दौरान सोनी समाज द्वारा जय श्री राम व स्वर्णकार समाज एकता के नारे लगते रहे।


रैली पश्चात आमसभा को संबोधित करते हुए स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि स्वर्णकार समाज के द्वारा एकता का परिचय देते हुए आमसभा आयोजित किया गया। स्वर्णकार समाज के उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी ने कहा कि समाज से जो दावित्व मिला है पूरा निष्ठा के साथ काम करूंगा। स्वर्णकार समाज के सचिव अनिल सोनी ने महारैली में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज की एक आमसभा आयोजित की गई है आमसभा में समाज में कुछ छुटे हुए लोगों को समाज के मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है स्वर्णकार समाज एकता का परिचय देते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे।


इस दौरान राजकुमार सोनी, बिगन सोनी, श्याल लाल सोनी, नवरंग सोनी, शिव सोनी, लक्ष्मण सोनी, नंदलाल सोनी, मुद्रिका सोनी, डॉ. अशोक सोनी, शंभू सोनी, ओमप्रकाश सोनी, अरुण सोनी, संतोष सोनी, रविशंकर सोनी, रंजीत सोनी, संजय सोनी, उमेश सोनी, ब्रिजमोहन सोनी, रमेश सोनी, अजय सोनी सहित काफी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोंग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button