छत्तीसगढ़बलरामपुर

पटवा समाज की बैठक संपन्न,,,हुई कई मुद्दों पर चर्चा,,,किया जाएगा होली मिलन समारोह…

राजपुर। पटवा समाज की बैठक राजपुर में वरिष्ठ नागरिक अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक में समाज को संगठित करने के लिए प्रचार प्रसार व आगामी बैठक को वृहद रूप से आयोजित कर होली से पूर्व समाज के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे आयोजन करने हेतु प्रस्तावित किया गया। होली मिलन समारोह में बिहार झारखंड छतीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश ओडिसा के समाज के नागरिकों को आने के लिए न्यौता भेजने के लिए प्रस्ताव पारित कर अन्य कई समाज से जुड़ी सामाजिक विषयों पर चर्चा समाज को मजबूत बनाने के दिशा में पहल करने की बात कही गई। बैठक में एमपी गुप्ता हीरालाल पटवा संजय कुमार गुप्ता मोहर प्रसाद पटवा हेमंत गुप्ता सुनील गुप्ता मुंन्ना गुप्ता राजगृह प्रसाद पटवा विशवास कुमार गुप्ता व अम्बिकापुर व बलरामपुर जिले के दर्जनों पटवा समाज के नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button