कोरियाछत्तीसगढ़

प्रदेश की नंबर एक विधानसभा भरतपुर सोनहत में आजादी की गौरव यात्रा का हुआ आज से शुभारम्भ, जगह-जगह हुआ पदयात्रा का स्वागत,विधायक गुलाब कमरो के नेतृत में 75 किलोमीटर की होगी पदयात्रा,14 अगस्त को विधानसभा अंतर्गत केल्हारी में होगा समापन…

कोरिया। आजादी की गौरव यात्रा का शुभारम्भ आज प्रदेश के पहले विधानसभा भरतपुर सोनहत में विधायक गुलाब कमरो के नेतृत में हुआ. बारिश के बाद भी पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवा दल जन के साथ कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पदयात्रा का शुभारंभ सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलिया स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। इस दौरान भारत जोड़ो पद यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया और ग्रामीणों द्वारा विधायक गुलाब कमरो को फूलमाला से स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्रीय विधायक द्वारा ग्रामीणजनों को तिरंगा झंडा व पौधा देकर सम्मान करते हुए वृक्षारोपण किया।

आज के यात्रा समापन पर विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि आजादी के पूर्व अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजादी दिलाने और उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए देशभर में अंग्रेजो भारत छोड़ो अभियान चलाया गया था। अब कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो अभियान चला रही है।

इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर समस्त कांग्रेस जन हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ गांधीवादी तरीके से सफ़ेद कुर्ता पजामा और सफेद टोपी में नजर आए। यात्रा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यगण के अलावा भारी संख्या ग्रामीणजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button