छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य ने जिले में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…

न्यूज़ डेस्क। बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 14 (चौरा) व जिवनदान समाजसेवी संस्था जिला बलरामपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने किसानों को खाद बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

     जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्राचार में कहा है कि जिला बलरामपुर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानो ने मांग किया कि जिला बलरामपुर में खाद्य व बीज की कमी है जिससे उनकी समय पर खेती नही हो पा रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि जिला बलरामपुर में किसानों के मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद्य व बीज की उपलब्ध कराने की कष्ट करेंगे ताकि किसान समय पर अपनी खेती कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button