छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने राजपुर थाने का किया औचक निरीक्षण,,,व्यवस्था देख की थाना प्रभारी की प्रशंसा…

राजपुर। रविवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज रामकृष्ण साहू द्वारा थाना राजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना भवन एवं कैंपस की साफ-सफाई,माल खाना, दस्तावेजों की रखरखाव,जब्ती माल एवं तख्तियों का निरीक्षण किया गया। साफ सफाई एवं रख रखाव अच्छा पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह की सराहना की। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना में पदस्थ/कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को कर्तव्य निर्वहन के दौरान निर्धारित वेशभूषा में रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना राजपुर कैंपस में बने नवनिर्मित गार्डन को देख कर थाना प्रभारी राजपुर की प्रशंसा की। थाना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button