बलरामपुर

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा,,,मीडिया की दुनिया मे खबर 30 नया आयाम करेगी स्थापित,,,

By team khabar 30

राजपुर– बलरामपुर जिले के पहले वेब न्यूज़ पोर्टल खबर 30 की शुरुआत 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुई इस दौरान विधायक बृहस्पत सिंह ने फीता काटकर उसका उद्घाटन किया वहीं सामरी विधायक ने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। खबर 30 के शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने खबर 30 की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा की मीडिया की दुनिया में खबर 30 एक नया आयाम स्थापित करेगी।

खबर 30 की शुरुआत जिन उद्देश्यों और सोच को लेकर की गई है भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी ने उसकी काफी सराहना की और कहा की आज के समय में मीडिया का युग है चाहे वह सोशल मीडिया हो प्रिंट मीडिया हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हर खबर लोगों को मीडिया के माध्यम से ही पता चलती है और मीडिया को समाज का आईना कहा जाता है उन्होंने कहा कि खबर 30 बलरामपुर जिले के हर उस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि इन खबरों के माध्यम से चाहे वह जनप्रतिनिधि हो या फिर अधिकारी समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button