छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में लगे मीना बाजार में हुआ बलवा,जमकर हुआ मारपीट,चार लोग घायल,देर रात तक रही गहमागहमी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में NH 43 के पास लगे मीना बाजार में देर रात दो गुटों में जमकर मार-पीट हुई. जिसमें चार लोग जख्मी हो गए. मार-पीट के दौरान NH 43 काफी देर तक जाम रही जिसके कारण कई परिवार के लोग दहशत में मीना बाजार से चले गए. वहीं पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ। मामले में दोनों पक्ष के विरुद्ध बलवा के साथ कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं मामले में देर रात तक गहमागहमी बनी रही. रुक-रुक कर दोनों पक्ष के लोग जमा होकर शहर में गाली-गलौज करते नजर आये. फिलहाल मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को मुलायजा कराकर मामला शांत कराया है. मगर जिस प्रकार से NH 43 पर मिना बाजार लगाने की अनुमति दी गयी जहां पर रविवार होने के कारण हजारो की संख्या में लोग आते हैं स्थानीय प्रशासन की क्रिया कलाप पर सवालिया निशान जरूर लगता है. वहीं मिना बाजार के अलावा NH 43 पर अलग से चाट-फुल्की के ठेले लगने के बाद आने वाले लोग सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करते है. जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बहरहाल मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

Related Articles

Back to top button