छत्तीसगढ़बलरामपुर

याद किये गए स्व: तिवारी,,,दी नम आंखों से श्रद्धांजलि…

राजपुर।अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर नक्सलियों के गोली का शिकार हुए बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी कांग्रेस के दिग्गज नेता पुरुषोत्तम तिवारी की आज पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।मनाई गई इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।


       कांग्रेस के दिग्गज नेता व ब्लॉक अध्यक्ष रहे स्व: पुरुषोत्तम तिवारी को 12 अगस्त 2003 को दोपहर 4:00 बजे नक्सलियों ने उस समय अपने गोलियों का निशाना बनाया जब वे अपने खेत में रोपा लगाने की निगरानी में पहुंचे हुए थे।पुरुषोत्तम तिवारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और राजघराने के काफी करीब थे और इस क्षेत्र में कांग्रेस को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका थी। आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और उनके कार्यों को याद करते हुए सभी नम आंखों से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल का वितरण भी किया। पुरुषोत्तम तिवारी के पुत्र राजेंद्र तिवारी आज बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष है उन्होंने कहा कि उनके पिता के ही कार्यों से आज जिले में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है और उनकी कोशिश रहेगी कि उनके कार्यों को आगे बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button