बलरामपुर

लगातार दो वर्षों से डीएवी का रिजल्ट शत प्रतिशत,,,नगर की होनहार छात्रा ने टॉप कर किया गौरवान्वित…

राजपुर।जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत पतरातू में संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल का 12वीं का रिजल्ट इस साल भी शत प्रतिशत रहा लगातार यह दूसरा साल है जब इस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। नगर की होनहार छात्रा मिहिका ने यहां टॉप किया है और शहर को गौरवान्वित किया है।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड संचालित है और यहां पिछले 2 सालों से रिजल्ट 100% रहा है इस साल नगर के कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी मनोज अग्रवाल की पुत्री मिहिका गोयल ने 12वीं बोर्ड में 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है जबकि सुरेश अग्रवाल उर्फ मीचु के पुत्र हर्ष अग्रवाल ने वाणिज्य संकाय में 82% अंक हासिल किया है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है वहीं पूरे शहर में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। मीहीका ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और स्कूल के समस्त स्टाफ को दिया है।

उनके पिता मनोज अग्रवाल ने बताया कि मिहिका शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है और दसवीं बोर्ड में भी उन्होंने काफी बेहतर अंक लाकर टॉप किया था। उनकी इस उपलब्धि से समस्त स्कूल स्टाफ व प्राचार्य भी बेहद खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button