बलरामपुर

संगठन प्रभारी के नेतृत्व में बरियों संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न…

राजपुर न्यूज़ डेस्क-बरियो संगठन प्रभारी ओम प्रकाश सोनी सह प्रभारी विनोद जयसवाल की मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल के नेतृत्व में बरियों मंडल में कार्यकारिणी एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की सांगठनिक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मुख्य रूप से हमारा बूथ मजबूत हो इस हेतु कार्य योजना तैयार किया गया और सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में बुथ कार्यकर्ताओं की बैठक कर पदाधिकारी बनाने की समझाइश दी गई।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमला सिंह पावले सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल जयसवाल महामंत्री जितेन्द्र जयसवाल कोषाध्यक्ष रविशंकर टेकाम मंडल मंत्री रविशंकर पैकरा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता भुइयां महामंत्री रूबी महंत पावित्री मानिकपुरी सुनैना मानिकपुरी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक वीरेंद्र जायसवाल एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल जायसवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील जायसवाल मोहम्मद इलियास अंसारी भाजयुमो जिला मंत्री हरी किशन सिंह पैकरा मिल साय जय सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में पार्टी की जिम्मेदारियां एवं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्तओं को कारण बताओ सूचना जारी करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button