छत्तीसगढ़बलरामपुर

सेवा निवृत्त सैनिक के नगर आगमन पर नगरवासियों ने किया जमकर स्वागत…

राजपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ निवासी मंगलेश्वर यादव पिता बाबा लाल यादव भारत की सीमा में अपनी लगातार 17 वर्षों से सेवा के उपरांत अपनी सेवा काल पुर्ण कर घर वापसी पर यादव समाज व नगरवासियों ने राजपुर गाँधी चौक पर जमकर स्वागत किया।
     शंकरगढ़ निवासी मंगलेश्वर यादव सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे वे भारत की सीमा पर लगातार 17 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी।अपने सेवा काल के दौरान इनका चयन शांति सुरक्षा में भी हुआ था जिसमे वे विदेश में भी सेवाएं दी है।अपने सेवा काल पुर्ण कर सकुशल घर वापसी पर खुशी में सर्व यादव समाज राजपुर ब्लॉक के तत्वावधान में नगर के गाँधी चौक पर जमकर आतिशी स्वागत किया गया।स्वागत के दौरान राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव संगठन मंत्री हेमंत यादव जिला संरक्षक संजय यादव राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष जानकी यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज लाल यादव एवं प्रवीण अग्रवाल संजय सिंह मुकेश गुप्ता सहित भारी संख्या में नगर वासी गण और समाज के लोग उपस्थित थे।

दो गज दूरी,मास्क है जरूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button