बलरामपुर

अगर सरकार ने नही मानी मांगें तो होगा उग्र आंदोलन:एमएस आजाद

बलरामपुर न्यूज डेस्क -अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के 40 संगठनों ने आज बलरामपुर जिले में आंदोलन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया।सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त किया।

कलम रख मशाल उठा

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने आज कलम रख मशाल उठा का नारा लेकर आंदोलन किया और पहले धरनास्थल पर सभा करते हुए भाषण दिया उसके बाद सैकड़ो की संख्या में 40 विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया।अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक एमएस आजाद ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी की 14 सूत्रीय मांग लंबित है और इनमें से कई मांग कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में भी शामिल है लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई है।एमएस आजाद ने कहा की अगर उनकी मांगें पूरी नही होती है तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

रैली और नारेबाजी करते अधिकारी कर्मचारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button