बलरामपुर

आखिर वहशी युवक नें क्यों की महिला की बेरहम हत्या, पढ़िए पूरी खबर…

राजपुर न्यूज़ डेस्क -बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत नवकी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर इस गुत्थी को सुलझा लिया है। संबंध बनाने से मना करने की बात पर आरोपी ने मृतिका की हत्या की है पर हत्या से पहले और हत्या के बाद दो बार आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।


मृतिका का नाम चूली नगेशिया है उसका आरोपी गुलशन के साथ पिछले 5 सालों से संबंध था,आरोपी डूमरखोला का रहने वाला है लेकिन पिछले 5 सालों से ग्राम नवकी में ही रहता था और महिला के घर आना जाना था। कल रात में गांव में ग्रामीण करमा खेल रहे थे इसी दौरान आरोपी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था और उसे जबरन नदी के पास ले आया था लेकिन मृतिका संबंध बनाने को तैयार ही नहीं थी इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने जबरदस्ती पहले उसके साथ संबंध बनाया फिर गला दबाकर और डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दिया। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी लाश को खींचकर नदी के किनारे ले गया और लाश को नहलाने के बाद फिर बाहर निकाला और फिर लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाया।


गांव वालों ने जब महिला की लाश को सुबह नदी किनारे देखा तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में ही छिपा हुआ था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ रेप और मर्डर का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ, प्रधान आरक्षक शशि शेखर तिवारी, श्याम लाल भगत आरक्षक पंकज पोर्ते, प्रबोध मिंज, प्रमोद यादव, प्रेमसाय कुजूर, लखेश्वर पैकरा, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, करिश्मा एक्का, सैनिक सोहर मनी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button