बलरामपुरराजनीति

चिंतामणि महाराज ने की प्रभारी मंत्री से मुलाकात, जिले की समस्याओं पर हुई चर्चा,,,

रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात करने में लग गए थे।सामरी क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने भी बलरामपुर जिले के प्रभारी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात कर उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की।


      नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को कुछ महीने पहले ही बलरामपुर जिले का नए प्रभारी मंत्री बनाया गया है प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद शिव डहरिया अभी तक बलरामपुर जिले के प्रवास पर नहीं पहुंचे हैं ऐसे में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने आज देर शाम उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और जिले के विकास एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें क्षेत्र के संबंध में अवगत भी कराया।
        संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के साथ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल एवं निलेश जायसवाल भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button