बलरामपुररामानुजगंज

चौक पर खुलेआम नंगी तलवार लहराने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही

रामानुजगंज पुलिस ने चौक पर खुलेआम नंगी तलवार लहराने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है।पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 03 निवासी आयुष सिंह ऊर्फ अप्पू सिंह एक लोहे नगीं तलवार लेकर कॉलेज के सामने चौक पर उत्पात मचा रहा है।

आने जाने वालों को डरा धमका रहा है, तथा आस-पास के दुकानदारों को भी डरा धमका रहा है।सूचना पर प्रधान आर रवि प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे जहां आयुष सिंह राजपूत ऊर्फ अप्पू सिंह एक लोहे की नगीं तलवार दाहिने हाथ में तथा बांये हाथ में तलवार का प्लास्टिक कपड़े का कवर लेकर तलवार को लेकर लहराते हुए घुम रहा था, जिसे रोककर तलवार रखने के संबंध दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button