क्राइमबलरामपुरव्यापार

डेढ़ साल के बच्चे का 50000 में हुआ सौदा, पुलिस ने सकुशल किया बरामद…

बलरामपुर:- दूसरे जाति की लड़की से इश्क किया उसकी मांग भी भरी और एक खूबसूरत बेटे का बाप भी बना लेकिन कुछ ही साल में आरोपी की नियत ऐसी बदली की पहले प्यार का कत्ल कर दिया और मासूम का सौदा भी कर दिया।

खबर ऐसी के जिसे पढ़कर आप भी हो या हैरान हो जाएंगे कि एक बाप जिसे शायद अपने बच्चों से बेहद प्यार होता है वह ऐसा कैसे कर सकता है लेकिन यह बिल्कुल सही है घटना झारखंड की है जहां ग्राम चिनिया के बब्बन यादव जो नक्सल गतिविधियों में भी शामिल है और कुछ मामले भी इसके खिलाफ में दर्ज है। इस मामले का खुलासा किया बलरामपुर जिले के सनावल पुलिस की टीम ने। मामले की विवेचना कर रहे सनावल थाना प्रभारी अमित सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी बब्बन यादव ने अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद डेढ़ साल के बेटे का सौदा एक डॉक्टर से कर दिया था। उसने अपने बेटे को ₹50000 में बेच दिया था और बच्चा भी उसे सौंप दिया था लेकिन जब सोशल मीडिया और अखबारों में डॉक्टर ने उस बच्चे की मां की मौत की खबर सुनी तो उसने बच्चे को लेने से इंकार कर दिया और वापस कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी ने बच्चे को लेकर फिर एक घर में ले जाकर छोड़ दिया यह कह कर कि बच्चा अनाथ है उसका कोई भी नहीं है। इस मामले में पुलिस की तारीफ सभी ने की क्योंकि ना सिर्फ पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया बल्कि डेढ़ साल के उस मासूम को भी सकुशल बरामद किया जिसका सौदा उसके बाप ने ही कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button