बलरामपुर

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को दिया शांति का संदेश….

राजपुर न्यूज डेस्क – खुशियों का त्योहार होली कल धूमधाम से मनाया जाएगा और लोगों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है इससे पूर्व आज राजपुर शहर में पुलिस की टीम ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति का संदेश दिया।

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरे शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से अपील की कि वह इस खुशियों के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। हर साल की भांति इस साल भी लोगों में इस पर्व को लेकर बेहद उत्साह है और पिछले 2 सालों से कोरोनावायरस का प्रकोप रहा है उसके बाद इस साल इसका असर नहीं है जिससे लोगों में पर्व का उत्साह दोगुना बढ़ गया है। पुलिस की टीम ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है और हर उस संभावित इलाके में मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है जहां विवाद
की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button