
भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन जिन क्षेत्रों का दौरा किया था उन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री निवास में भोज कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भोजन कराया गया।
मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत की।उन्होंने जहाँ जहाँ भी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पहुँचे उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री निवास में बुलाया गया है। दिनांक 23 मई को आयोजित भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पर सभी लोगों को भोजन कराया गया।वहीँ इस कार्यक्रम में बलरामपुर के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के लिए विभिन्न माँगे भी रखी जिसमे राजपुर को जिला बनाने,राजपुर में गोंडवाना सामुदायिक भवन की मांग,बरियों में गोडवाना सामुदायिक भवन,वन अधिकार समन्वयकों कुल 240 लोगों के प्रत्येक के लिए दस दस हजार रुपये मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान की राशि देने व राजपुर में मितानिन ट्रेनिंग सेन्टर खोले जाने की माँग की है।

