बलरामपुर

राजपुर धान खरीदी के समापन अवसर पर धान बेचने आए 3 किसानों का माला पहनाकर व श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान…

राजपुर न्यूज़ डेस्क -बलरामपुर जिले के राजपुर में आज धान खरीदी का समापन किया गया आज धान बेचने आए 3 किसानों का धान खरीदने के बाद प्रशासन की टीम ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और इस साल किसानों ने धान बेचने खरीदने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने पर संतुष्टि जाहिर की।


छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल किसानों के धान खरीदने के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की थी और बाद में से बढ़ाकर 7 फरवरी कर दिया गया था। राजपुर धान खरीदी केंद्र में इस साल 1698 किसानों का धान बेचने के लिए पंजीयन किया गया था वहीं इस साल 1537 किसानों ने धान की बिक्री की है। तहसीलदार ने बताया कि साल हम 99 फ़ीसदी किसानों ने अपनी धान की बिक्री की है और इस साल 79 हजार 500 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी की आज आखिरी दिन राजपुर में 3 किसान धान बेचने के लिए आये थे,प्रशासन ने किसानों का धान खरीदने के बाद न सिर्फ माला पहनाया बल्कि उन्हें मिठाई भी खिलाई और आज धान खरीदी का समापन किया है। इस अवसर पर राजपुर एसडीएम चेतन साहू, तहसीलदार सुरेश राय, नोडल अधिकारी रमेश आगरे, मरियानुश एक्का सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button