बलरामपुर

राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बढ़ते मामले को लेकर गृह मंत्री को लिखा पत्र

छग में लगातार धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर रामानुजगंज क्षेत्र के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।नेताम ने सुकमा में एसपी द्वारा जारी पत्र का उल्लेख करते हुए उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया है।
राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि धर्मांतरण का मामला कमोबेश पूरे प्रदेश में चल रहा है जहां भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है।उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि धर्मांतरण के कारण स्थानीय आदिवासी और धरम्परिवर्तित आदिवासी समाज के मध्य विवाद की स्थिति उतपन्न हो रही है।नेताम ने केंद्रीय गृहमंत्री से इस मामले में आवश्यक उचित कार्रवाई करने हेतु सम्बन्धितों को आदेशित करने हेतु आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button