बलरामपुर

लैंपस समितियों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदीशासन द्वारा 1870 रूपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदी की जाएगीबलरामपुर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम श्री आर.एन.पाण्डेय ने जानकारी दी है कि जिले के 42 लैंपस समितियों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की जाएगी। इस वर्ष शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार अच्छे औसत किस्म का मक्का खरीदा जाना है, जिसमें नमी का निर्धारित मापदंड 14 प्रतिशत् तय किया गया है। कृषकों को मक्का विक्रय की राशि लैंपस समितियों के माध्यम से दिया जावेगा। वर्ष 2021-22 में मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी के लिए राज्य शासन के निर्णय अनुसार किसान का पंजीयन कराया जाना है। उन्होंने कृषक वर्ग से अपील की है कि वे मक्का विक्रय के लिए अपने क्षेत्र के लैम्पस समिति की शाखा प्रबंधक से संपर्क कर पंजीयन कराएं एवं मक्का बिक्री हेतु समिति प्रबंधक से संपर्क कर अपने मक्का उपज देना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button