झारखण्ड

अंबेडकर जयंती पर स्कूल में हुई प्रतियोगिता

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

झारखण्ड डेक्स

पाटन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय किशुनपुर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थीयों के बीच चित्रकारी निबंध एवं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल रीना कुमारी ने बताया कि चित्रकला में वर्ग आठ की छात्रा नेहा कुमारी प्रथम, द्वितीय स्थान प्रिंस गुप्ता व तृतीय स्थान खुशी कुमारी ने प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस कुमार ठाकुर, द्वितीय स्थान अमन प्रसाद गुप्ता व तृतीय स्थान आकाश कुमार ने प्राप्त किया। मौके पर सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दामोदर मांझी के हाथों पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button