छत्तीसगढ़बलरामपुर

अक्षय तृतीया पर विप्र बंधुओं ने पूजा अर्चना कर मनाई श्री परशुराम जयंती,,,लिए कई आवश्यक निर्णय…

राजपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम की जयंती परंपरागत उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महुआपारा स्थित परशुराम भवन का विधिवत पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश किया गया।


  सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी का विधिवत पूजा अर्चना व हवन आरती के पश्चात सभी विप्र बंधुओं की उपस्थिति में परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में बीएमओ डॉक्टर राम प्रसाद एवं अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में सभी मरीजों को खीर एवं फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम पश्चात सर्व ब्राह्मण सभा राजपुर की आवश्यक बैठक की गई, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों ने कई आवश्यक निर्णय लिए। समाज के अध्यक्ष डॉ बीएन द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा परशुराम भवन हेतु बाउंड्री वाल की मांग स्वीकार करते हुए दस लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।समाज के भवन के लिए वार्ड पार्षद विश्वास गुप्ता ने 20 कुर्सी प्रदान की है इसके साथ ही अन्य पार्षदों ने भी फर्नीचर का सहयोग का आश्वासन दिया है। विप्र समाज ने मुख्यमंत्री सहित सहयोग कर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान जे पी त्रिपाठी सत्येंद्र पांडे सुरेंद्र तिवारी अधिवक्ता उमेश झा एवं डॉक्टर बी एन द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के पुरातन गौरवशाली विरासत को कायम रखते हुए समाज में आदर्श निर्मित करने पर बल दिया गया। सर्व समाज के हित एवं जनहित में ब्राह्मण समाज के विशिष्ट भूमिका को रेखांकित कर सामाजिक सद्भावना राष्ट्रहित समाज हित में कार्य करने को प्रेरित किया गया। बैठक के दौरान हर माह में दूसरे शनिवार को नियमित बैठक कर लाइब्रेरी वाचनालय युवा गतिविधि संस्कृत गतिविधि संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय भी लिया गया।


     परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन राजेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान जे पी त्रिपाठी डॉक्टर बी एन द्विवेदी नरेंद्र शुक्ला सत्येंद्र पांडे सुरेंद्र तिवारी अनिल कुमार दुबे उमेश झा अतुल मंडलेकर आनंद पांडे संतोष पांडे रवि शंकर दुबे राजेंद्र दुबे महेंद्र तिवारी अनुज दुबे शैलेश उपाध्याय नीरज तिवारी विद्यानंद दुबे विराट राज तिवारी पुजारी राघवेंद्र पांडे रमेश तिवारी राजा मिश्रा अनिल तिवारी कमलेश्वर पांडे मुकेश दुबे संतोष तिवारी प्रमोद तिवारी कौशल चौबे नीरू शर्मा गौरव उपाध्याय ऋषभदेव आजाद तिवारी छोटू दुबे देव आर्यन तिवारी शुभम तिवारी अनुराग तिवारी राहुल दुबे अक्षय तिवारी एवं चंद्र प्रकाश दुबे सहित समाज के प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

2 Comments

  1. सराहनीय , समाजसेवा की भावना व्यक्ति के अंतःकरण में अंकुरित भावों से होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button