छत्तीसगढ़बलरामपुरराजनीति

अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विरोध प्रदर्शन,,,विधायक का किया पुतला दहन…

राजपुर। रामानुजगंज विधायक के द्वारा आदिवासियों को अंगूठा छाप कहे गए मामले में अब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया है इस कड़ी में राजपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में रामानुजन विधायक वृहस्पत सिंह का पुतला दहन किया गया।
     भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर में जिला संगठन एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल के तत्वाधान में स्थानीय गांधी चौक में रामानुजगंज क्षेत्र के विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमला सिंह,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि कला भगत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री धर्म सिंह मरावी, मुरारी यादव मंडल प्रतिनिधि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा  के मंडल अध्यक्ष गुलाब राम भगत, ललित भगत ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता बेक, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बूंद कुंवर पैकरा, पार्षद महेंद्र गुप्ता,तेज कुमार शांडिल्य, बनारसी बेक,शुभम सोनी युवा मोर्चा अध्यक्ष,आशीष सोनी विजय यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष,विनोद यादव राम धनी रजक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष,मोहम्मद अनवर अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बबलू यादव बालेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button