छत्तीसगढ़बलरामपुर

अवैध प्रेम संबंध बनी मौत का कारण,,,दो महिलाएं हुई गिरफ्तार…

राजपुर। विगत दिनों नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 में एक कुँए में मिली लाश के बाद पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
   मामला प्रेम प्रसंग का है जहाँ पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुरेश कुमार सराबी पिता नोहर साय मराबी जाति गोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी बगाड़ी महादेव पारा दिनांक 03 जनवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका चचेरा भाई मुकेश मरावी दिनांक 26/12/2021 के दोपहर 2 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया था। पता तलाश के दौरान दिनांक 03/01/2022 के दोपहर करीब 2.30 बजे ग्राम राजपुर के बरहापतरा कुंआ में मुकेश मराबी का शव मिला।प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं पी एम रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक मुकेश मराबी की मृत्यु किसी ठोस वस्तु से मारने से चोट आने के कारण मृतक के तीली एवं आंत फटने से रक्त के रिसाव होने से मृत्यु होना पाया।
       पुलिस ने संदेह के अधार पर जब गाँव के ही मीना मरकाम एवं रेखा मरकाम से पूछताछ की तो उन्होंने मृतक से प्रेम संबंध की बात का खुलासा करते हुए मुकेश मराबी की हत्या कर कुआ में फेंक देने की बात कबुल की। 
       पुलिस ने श्रीमती मीना मरकाम पति चतुर्गुन मरकाम जाति गोड़ उम्र 35 वर्ष  एवं श्रीमती रेखा मरकाम पति चतुर्गुन मरकाम जाति गोड़ उम्र 32 वर्ष निवासी बगाड़ी (महुवारी पारा) के खिलाफ धारा 302, 201, 34, के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
       इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणी कुजूर, प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते, धोबसाय पैकरा, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, विजेन्द्र भगत, प्रबोध मिलीगुप्ता, लखेश्वर पैकरा, महिला आरक्षक अनुपमा कपुर, प्रफुल्ला टोप्पो, एस्थेर मिंज, श्यामपति भगत शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button