छत्तीसगढ़रायपुर

आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न…

न्यूज डेस्क। रायपुर के राजीव भवन में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जिला अध्यक्षों व जिला संगठन प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
      24 अगस्त को आदिवासी प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक रायपुर के राजीव भवन में आयोजित की गई।आदिवासी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में आदिवासी कांग्रेस के सभी जिलों के अध्यक्ष सहित जिला संगठन प्रभारी सम्मिलित हुए।बैठक में आदिवासी कांग्रेस संगठन में कामकाजो की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक के दौरान बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य व आदिवासी प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला संगठन प्रभारी गौरेला पेंड्रा मरवाही के श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने अपने प्रभार क्षेत्र के संगठन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य व आदिवासी प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम संगठन सहित अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निर्वाहन करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button