Uncategorized

आदिवासी विकास, शिक्षा एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वस्फुर्त रक्तदान रक्तदान

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


बलरामपुर जिला चिकित्सालय बलरामपुर में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की पहल पर जरूरतमंदों के लिए आयोजित रक्तदान शिविर में आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वस्फुर्त आगे आकर रक्तदान किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि रक्तदान को लेकर कोई भ्रांति या डर नहीं होना चाहिए, लोगों को आगे आकर जरूरतमंद के लिए रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान के कोई दूष्परिणाम नहीं है बल्कि लोगों को यह नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में हमें हमेशा सहयोग करना चाहिए। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से 55 यूनिट रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button