छत्तीसगढ़बलरामपुर

एनएच के खस्ताहाल सड़क सुधारने जनपद सदस्य ने सौपा ज्ञापन,,, दी आंदोलन की चेतावनी…

राजपुर। बदहाल एनएच 343 अम्बिकापुर से पस्ता तक सड़क सुधार की मांग को लेकर 2 माह पूर्व किये गए प्रदर्शन के बाद सड़क सुधार की लिखित आश्वासन पर कोई पहल नहीं करने की स्थिति में  सोमवार को पुनः अलखडीहा में एनएच विभाग को कुम्भकर्णी नींद से जगाने व सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने के लिए जनपद सदस्य ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर विरोधप्रदर्शन करने हेतु राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौपा है।


     जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने एनएच 343 में पस्ता तक सड़क सुधार कार्य कराने हेतु पूर्व में भी ग्रामीणों के साथ चक्काजाम किया था जिसके बाद 15 दिनों के अंदर सड़क सुधार कार्य प्रारंभ करने के लिए अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त किया था परंतु दो माह से ऊपर बित जाने के बाद भी अब तक इस ओर कोई पहल नही की गई।खराब खस्ता हाल सड़क होने के कारण लोग आये दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं।जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा लिखित समयावधि से 40 दिन बाद भी सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ नही होने की स्तिथि में 6 दिसंबर सोमवार को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत अलखडीहा में मुख्य सड़क बंद कर वृहद आंदोलन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button