मनेन्द्रगढ़

एमसीबी: घर की बाड़ी में उगा रखे थे गांजे के पौधे, जनकपुर पुलिस ने किया गांजा जब्त, पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

जनकपुर । एमसीबी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनकपुर पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम गांजर में एक घर की बाड़ी से गांजे के 14 पौधे बरामद किए हैं। बरामद पौधों का कुल वजन 18.690 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गांजर निवासी हिरलाल बैगा अपने घर की बाड़ी में गांजे के पौधे लगाकर रखे हुए है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में बाड़ी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बाड़ी में छोटे-बड़े कुल 14 नग गांजे के पौधे पाए गए। पुलिस ने पौधों की पहचान और वजन की कार्रवाई पंचनामा तैयार कर पूरी की तथा गांजे के पौधों को विधिवत जब्त कर लिया।

मामले में आरोपी हिरलाल बैगा निवासी ग्राम गांजर के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button