कोरियाछत्तीसगढ़

“ऑल इंडिया लीनेस क्लब” का स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न,नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने संस्था अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा को क्राउन पहनाकर किया सम्मानित…

कोरिया। “ऑल इंडिया लीनेस क्लब” का स्थापना दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें फाउंडर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ऑल इंडिया लिनेस की ऑर्गेनाइजेशन के साथ हमने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने लिनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण क्लब के अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित करते नपाध्यक्ष

इस दौरान नपाध्यक्ष ने कहा कि चाहे वह सदस्यता वृद्धि, निर्धन कन्या विवाह,पर्यावरण, मानव सेवा, मूक बधिर सेवा,स्वच्छता,कुपोषण, वृद्ध जनों का सम्मान ,रक्तदान हर क्षेत्र में सेवा भावी कार्य करके क्लब का मान बढ़ाया है। वहीं अनीता फरमानिया ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अपने कहा कि आप अपनी खुद की मेहनत से आगे बढ़ रही है हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं साथ ही संस्था की अध्यक्ष को लीनेस की सदस्यों द्वारा पौधे एवं उपहार भेंट किया गया। जिसमें चीकू संतरा अमरूद लीची के पौधे लगाए एवं पूर्व अध्यक्षों का सम्मान तुलसी के पौधे देकर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा पटेल,अनीता फरमानिया,रश्मि जायसवाल,मधु जैन,सविता अग्रवाल,बेबी मखीजा, प्रीति अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, मधु गायकवाड, इंदू सैनी, दविंदर कौर, वर्षा अग्रवाल का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button