बलरामपुररामानुजगंज

करंट की चपेट में आने से टेंट मजदूर की दर्दनाक मौत

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामानुजगंज के वार्ड 09 में स्थित लरंगसाय कम्यूनिटी हॉल में आज एक मजदूर करंट की चपेट मे आ गया जिसे इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर मजदूर ने दम तोड़ दिया. मजदूर का नाम श्यामल बाध्यकार उम्र 30 वर्ष है जो पश्चिम बंगाल के विरभूम जिले का रहने वाला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

लरंगसाय कम्यूनिटी हॉल में प्रतिदिन शादी समारोह एवं आयोजन होता रहता है आज सुबह करीब 10 बजे अचानक करंट प्रवाहित होने से मजदूर चपेट में आ गया ऊंचाई से नीचे गिरने पर चोट भी लगी जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर रामानुजगंज थाना प्रभारी संतलाल आयाम वार्ड 9 में लरंगसाय कम्यूनिटी हॉल के घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की. पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है. घटना में किसकी लापरवाही है इसकी जांच भी पुलिस कर रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद मृत मजदूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

डॉ हेमंत दीक्षित

Related Articles

Back to top button