बलरामपुररामानुजगंज

तातापानी पंच कुंडीय महायज्ञ विचार मंथन आयोजन की चल रही तैयारियां।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थल तातापानी में पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. समिति के द्वारा आज तातापानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए गए।

बलरामपुर:- जिले के प्रसिद्ध गर्म जल स्त्रोत तातापानी में 18 फरवरी से भव्य पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यह 18 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाला है महायज्ञ में भव्य भंडारा भी वितरण किया जाएगा ।

महायज्ञ के लिए स्वेच्छा दान में जो धनराशि प्राप्त होगी उसका उपयोग यज्ञ में किया जाएगा किसी तरह का चंदा जमा नहीं किया जाएगा पूरे आय और व्यय का लेखा जोखा रखा जाएगा.

तातापानी महायज्ञ में प्रवचन के साथ-साथ सर्व धर्म के साथ में विचार मंच का भी आयोजन किया गया है जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख ,ईसाई धर्म के मानने वाले आपस में बैठकर विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा समाज में फैली कुर्तियों को कैसे दूर किया जाएगा इसकी भी विचार मंथन के दौरान चर्चा की जाएगी इस कार्यक्रम के दौरान मंथन प्रवचन नाटक का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में हर व्यक्ति अपना वक्तव्य रख सकता है और उस पर विचार व्यक्त किया जा सकता है

इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं

निवेदक तातापानी महायज्ञ समिति

Related Articles

Back to top button