बलरामपुररामानुजगंज

कर्नाटक जीत पर कांग्रेसियों ने बजरंगबली की जय के लगाएं नारे ,एक दूसरे को खिलाई मिठाईयां, जमकर किया आतिशबाजी दिखा जबरदस्त उत्साह

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के किले को ढाहकर कांग्रेस द्वारा सत्ता हासिल करने की खुशी आज यहां के कांग्रेसियों में भी देखी गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिफुजीत सिंह और विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मिशन चैक में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने बजरंगबली जय के नारे लगाये।


उल्लेखनीय है कि दक्षिण राज्य में भारती जनता पार्टी को भारी पटखनी देकर कांग्रेस ने सत्ता हासिल किया है। इस खुशी को लेकर जिले के कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। आज मिशन चैक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिफुजीत सिंह और विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी के नेतृत्व में आतिशबाजी किया गया। ब्लाक अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक की जीत जातियता की भावना फैलाने वाली भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत के बाद हमारा अगला लक्ष्य आगामी लोकसभा व विधानसभा का चुनाव है, उसमें भी कांग्रेस द्वारा भाजपा को जोरदार पटखनी दी जाएगी। विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने कहा कि देश की जनता अब यह जान चुकी है कि भाजपा देश में जाति भावना की राजनीति कर रही है एवं भगवान को राजनीति का मोहरा बना रही है। इस दौरान राजा चैबे, मनोज गुप्ता, नवीन गुप्ता, कृष्णा सिंह, रमेष सिंह, सुदेष्वर तिवारी, रामदेव सिंह, कृप्पा शंकर, इन्द्रजीत दीक्षित, विजय गुप्ता, राजेष गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, देवानन्द, सोचन राम, संतोषी सिंह, ललीता गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button