बलरामपुररामानुजगंज

कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के चलगली थाना मैं सूरजदेव पिता देवनारायण उम्र 41 वर्ष निवासी बडकागांव थाना चलगली थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.12.22 के रात करीब 10 बजे ग्राम बड़कागांव का अनिल गुरुजी अपने मोबाईल फोन से मेरे मोबाईल फोन पर कॉल कर बताया कि इसका बड़ा भाई मृतक तुलसीदास सुबह करीब 06/30 बजे इसे मारपीट करने उसके घर आया था ,वह गुस्से में अपने भाई तुलसीदास को डंडा से मारपीट कर दिया तथा उसे उठाकर उसके घर में सुला दिया हू तथा उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर रात्रि होने से किसी को नही बताया है आज दिनांक 14.12.22 को 08 बजे सुबह में तीन लोगो के साथ तुलसीदास के शव को देखा जो उसके घर में पड़ा हुआ था। तुलसीदास की मृत्यु हो चुकी थी तुलसीदास की मृत्यु उसके भाई अनिल के द्वारा डंडा से मारपीट करने से हुआ है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर शमोहित गर्ग (भापुसे) के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर सुशील कुमार नायक व पुलिस अनविभागीय अधिकारी वाड्रफगनर अभिषेक झा के मार्ग दर्शन पर टीम गठित कर अपराध पंजीबद्ध के 08 घंटे के भीतर आरोपी अनिल कुमार पिता स्व जयकरन उम्र 36 वर्ष जाति गोंड साकिन बड़कागांव थाना चलगली जिला बलरामपुर छ.ग को दिनांक 14.12.22 के 16/30 बजे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी हमराह सउनि नेतराम पैकरा प्र.आर. फुलचंद पलागे, विजय गुप्ता एवं आर. जगनाथ केराम, मनबोध मरकाम, राजेन्द्र लकड़ा से बिजेन्द्र पटेल का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button