कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डतातापानीदिल्लीदुर्गबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़रघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारायपुररायपुरसरगुजासुरजपुर

पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बलरामपुर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई और ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
बलरामपुर/रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक अंतर्गत रामचंद्रपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जिले में लगातार सामने आ रही ईंधन संकट की समस्या को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पेट्रोल पंप पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई को लेकर सरकार को घेरा।


धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर अब हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरत के समय लोगों को ईंधन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल की कमी से लोग परेशान हैं।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्रियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में ईंधन की आवश्यकता पड़ जाए तो उसे आसानी से डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। इससे आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल महंगाई पर नियंत्रण करे और जिले में ईंधन

आपूर्ति को सुचारु बनाए।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button