बलरामपुररामानुजगंज

कलयोगी बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से किया हत्या

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. रामानुजगंज थाना प्रभारी सुषमा सिंह ने बताया कि नशेड़ी बेटे ने पिता से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं देने पर उसने पिता के गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर गर्दन को धड़ से अलग कर दिया. देर रात तक नशेड़ी बेटे ने 3-4 घंटे तक तांडव करता रहा बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उस पर काबू पाया इस

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button