छत्तीसगढ़बलरामपुर

कलेक्टर ने ली समाज प्रमुखों की बैठक,,,समाज एवं क्षेत्र की समस्याओं का मिलकर करेंगे समाधान…

बलरामपुर। कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विभिन्न समाज प्रमुखांे की बैठक ली। बैठक में उन्होंने गांव एवं समाज की समस्याओं एवं विकास हेतु मूलभुत आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की।
विभिन्न समाज प्रमुखों की आयोजित जिला स्तरीय बैठक विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं मुद्दों तथा समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान सामाजिक भवनों के लिए किये गये घोषणाओं तथा सहायता राशि के संबंध में कलेक्टर से जानकारी ली। उन्होंने गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा किसानों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में राजस्व प्रकरण, वनाधिकार पट्टा, पुलिस विभाग से संबंधित,  खाद-बीज की उपलब्धता, शराब बंदी, नशामुक्ति अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने उपस्थित समाज प्रमुखों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा हम सभी मिलकर आपसी समन्वय से समाज एवं क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा बेहतर समाज का निर्माण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button