छत्तीसगढ़बलरामपुर

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण…

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी -कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री एच.एच.गायकवाड़ व श्री आर.एन.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवेश पैकरा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जे.आर. प्रधान, खाद्य अधिकारी श्री शिवेन्द्र काम्ठे, उप संचालक कृषि श्री प्रदीप एक्का, उप संचालक पशु श्री बी.पी.सतनामी, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री एम.पी.बेक., सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button