छत्तीसगढ़बलरामपुर

कांग्रेस कार्यालय में मना 137 वाँ स्थापना दिवस,,, केक काटकर व मीठा खिलाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं…

राजपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल सिंह के अध्यक्षा में संपन्न किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व वरिष्ठ कांग्रेसी नारद तिवारी जे पी त्रिपाठी के मुख्य अतिथि में संपन्न की गई।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस पर केक काटकर व एक दूसरे को मीठा खिलाकर भारी उत्साह के साथ मनाया।कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस के नीति के अनुसार चलने की प्रेरणा दी।


        इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडे डॉक्टर एम एस विश्वास अनिल अग्रवाल सुरेश सोनी लाल साय मिंज, जिला कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, पूरन जायसवाल, राम बिहारी यादव, किरण तिर्की, बृजेश मिश्रा, दयासागर सिंह, सुनील भगत, ओम प्रकाश, राहुल भारती, जफ़र खान,अर्जुन यादव, दीपक दास, सुरेश यादव,रमेश यादव, विभु जायसवाल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित  थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button