कुसमीछत्तीसगढ़बलरामपुर

कुसमी एसडीओपी ने थाना प्रभारियों को दी चाय पार्टी,,,बढ़ाया पुलिस कर्मचारियों का मनोबल…

News Desk

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के दिशानिर्देश पर अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मचारियों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में कुसमी एसडीओपी ने अपने अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों सहित चौकी प्रभारियों की चाय पार्टी आयोजित कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।


       कुसमी थाना परिसर में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी द्वारा अपने अनुभाग के अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों को “टी पार्टी” पर आमंत्रित किया। जिसमें चौकी बरियो, थाना राजपुर, थाना शंकरगढ़ थाना कुसमी, थाना कोरंधा एवं सीएएफ कोरंधा के सहायक उपनिरीक्षक,प्रधान आरक्षक और आरक्षक सम्मिलित हुए। उक्त कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी द्वारा प्रत्येक कर्मचारियों से रुबरु होकर उनकी पारिवारिक और पुलिस सर्विस से संबंधित समस्याओं पर विचार -विमर्श किया, तथा उक्त अधीनस्थ कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी शारीरिक मानसिक समस्याओं का निराकरण करने के लिए पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। किसी भी स्तर पर वे अपनी समस्याओ को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखकर उसका निदान करवा सकते है। इस तरह की मीटिंग से उच्चस्थ अधीनस्थ संबंधो को एक नया आयाम मिला है। अधीनस्थ कर्मचारी भी वरिष्ठ अधिकारियो के इस तरीके के मुलाकात से संतुष्ट हुए है। एसडीओपी रितेश चौधरी के अनुसार इस तरह के मीटिंग से अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं को समझने और सुलझाने में काफी मदद मिलती है, साथ ही साथ तनाव मुक्त वातावरण को निर्माण करने में सहयोग मिलता है। इस मीटिंग में थाना प्रभारी कुसमी प्रकाश राठौर, एसडीओपी कार्यालय कुसमी के कर्मचारी भी उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button