छत्तीसगढ़बलरामपुर

कोटवारों के मानदेय बढ़ाने को लेकर बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य ने की माँग,,,मुख्यमंत्री के नाम राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन…

न्यूज़ डेस्क। बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य ने कोटवारों के मानदेय बढ़ाने के सम्बंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्राचार किया है।
     बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य व छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने कोटवार संघ की मांग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौपा है।उन्होने कहा कि राज्य में कोटवारों का मानदेय 4500 रु प्रतिमाह है,जिसमें कोटवाटरों को जीवन निर्वाह करने में कफी कठीनाईयाँ हो रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोटवारों का मानदेय कम से कम 12000 (बारह हजार रुपये) प्रतिमाह बढ़ाने का निवेदन किया है।
     गौर तलब है की विगत दिनों कोटवार संघ ने बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम से मुलाकात कर अपने मानदेय बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा था।कोटवारों ने अपने दिए ज्ञापन में कहा था कि वर्तमान में कोटवारों की मानदेय 4500 रुपये प्रतिमाह मिलता है जो कि अत्यंत ही कम है।इस महँगाई के दौर में इतने कम मानदेय में जीवन यापन करना काफी कठिन है।जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने कोटवारों की माँग को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button