
राजपुर। क्रेशर में गिट्टी ढुलाई में चल रहे वाहनों के कारण धूल एवं खराब सड़कों को लेकर ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौप रोक लगाने की मांग की है।
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में लगभग दर्जनों क्रेशर संचालित हो रहे हैं जिन ग्राम पंचायतों में ये क्रेशर संचालित होते हैं वहां के ग्रामीणों के द्वारा समस्याओं को लेकर आये दिन अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की जाती है लेकिन कार्यवाही के नाम पर कोई ठोस पहल होता नजर नही आ रहा है। ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ में संचालित क्रेशर के परिवहन में लगे हाइवा से प्रधानमंत्री सड़क के उखड़ जाने और उस सड़क में वाहनो के चलने से धूल के गुब्बार से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं ही सभी बड़ी वाहनों को गिट्टी परिवहन से रोका जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लामबंद होकर राजपुर एसडीएम कार्यालय उपस्थित हो कर एसडीएम चेतन साहू को उचित कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है।अब देखना होगा कि इन ग्रामीणों के शिकायत के बाद कोई ठोस कार्यवाही होती है या पहले के ही तरह इस बार भी कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर दिया जाएगा।

वही इस मामले में एसडीएम चेतन साहू ने कहा कि ग्रामीणों ने खराब सड़कों व धूल की शिकायत करते हुए परिवहन रोकने की शिकायत की गई है मौके पर जाकर जाँच की जाएगी और क्रेशर संचालकों को नोटिस जारी की जाएगी यदि नियम विरुद्ध पाई जाएगी तो कार्यवाही की जाएगी।खराब सड़क की मरम्मत हेतु विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
“चेतन साहू एसडीएम राजपुर”
देखें वीडियो



