बलरामपुर

चार राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर जिले भर के भाजपाइयों में हर्षोल्लास,

राजपुर न्यूज डेस्क -देश के 5 राज्यों में आज आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा जिस तरह से बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बहुमत हासिल किया है इसे लेकर बलरामपुर जिले में भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में बेहद उत्साह है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जश्न में डूबे हुए हैं, जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

भाजपा झंडे के बैनर तले कार्यकर्ता शहर में घूम घूम कर अपना जश्न मना रहे हैं और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जिस तरह नतीजे आए हैं उसे लेकर उनमें बेहद उत्साह है होली से पहले ही रंग गुलाल उड़ाए जा रहे हैं और जश्न जैसा माहौल बन गया है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव, भाजपा के नेता शिवनाथ जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button