बलरामपुर

खलिहान में धान की रखवाली कर रहे किसान पति-पत्नी की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।

बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत बड़ा हादसा हो गया है जिसमें किसान पति-पत्नी की जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार खलिहान में धान की रखवाली करने गए किसान पति-पत्नी आधी रात आग लगने से जिंदा जल गए। पड़ोसी ने खलिहान में आग की लपटें उठती देखी तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर किसान का बेटा दौड़कर पहुंचा, उसने देखा कि उसकी मां जलकर पुरी तरह से जल चुकी थी जबकि पिता भी गंभीर रूप से जल गया था। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल फिर रायपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन रायपुर ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आग से जलकर पति-पत्नी की मौत से परिजनों समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुआल जलाकर तापा और मचान के नीचे बिस्तर लगाकर सो गए।

बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत ग्राम जमीरापाट निवासी मरियानुस बड़ा खेती-किसानी करता था। धान की कटाई करने के बाद उन्होंने घर से कुछ दूरी पर बनाए गए खलिहान में धान रखा था। रविवार की रात शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड के बीच खलिहान में रखे धान की रखवाली करने अपनी पत्नी विजय बड़ा 55 वर्ष के साथ गया था। रात में दोनों ने पुआल जलाकर तापा और मचान के नीचे ही बिस्तर लगाकर सो गए। इसी बीच अचानक खलिहान में आग लग गई। पड़ोस में ही रहने वाले छत्तर नाम के ग्रामीण ने खलिहान में आग की लपटें उठती देखी तो शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर मरिया
नुस व विजय बड़ा का बेटा अरविंद वहां पहुंचा। ग्रामीणों ने देखा कि विजय बड़ा की जलकर मौत हो चुकी थी, जबकि मरियानुस गंभीर रूप से जल गया था।

रेफर के बाद रास्ते में तोड़ दिया दम।

बेटे व स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जले हुए मरियानुस को कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया यहां से रायपुर ले जाते रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

आशंका है कि अलाव तापने के बाद बिना बुझाए ही सो गए थे पति-पत्नी।

आशंका जताई जा रही है कि रात में अलाव तापने के बाद बिना बुझाए ही दंपती सो गए होंगे। इसी बीच हवा से चिंगारी खलिहान में रखे पुआल में पहुंच गई होगी और आग लग गई होगी। बताया जा रहा है कि मरियानुस झुलसे अवस्था में पत्नी को बचाने गया था लेकिन मचान पर रखा पुआल का ढेर पत्नी के ऊपर गिर गया और वह दब गई। ऐसे में उसे बचाया नहीं जा सका और जलकर उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button