क्राइमबलरामपुर

गैंगरेप के फरार आरोपी हुए गिरफ्तार,,,छः माह से थे फरार,,,

राजपुर।पस्ता पुलिस ने 6 माह से फरार गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    घटना 15 जनवरी की है जहाँ खटवाबरदर निवासी रामनाथ पिता मदन बनारसी लाल साहू शिवप्रकाश उर्फ प्रभू यादव रात दस बजे शराब के नशे में धुत होकर पीडिता के घर जा पहुंचे।उस वक्त पीड़िता खाना खाकर अपने बच्चों को सुला रही थी। आरोपियों ने उसके पति को आवाज लगाकर गंदी गंदी गाली देकर दरवाजा खोलने की धमकी दी।उस वक्त पीड़िता की पति घर में नहीं था पीड़िता को अकेली पाकर आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आये और पीड़िता के साथ घटना को अंजाम दिया।जब पीड़िता के पति घर आया तो घटना की सारी जानकारी दी जिसके बाद घटना की शिकायत पस्ता थाना में दर्ज कराई गई थी।प्रार्थी के शिकायत पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को खटवा बरदर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 450 376 घ 506 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जेल भेज दिया है।
     इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पस्ता उप निरीक्षक सम्पत राम पोटाई, सउनि रमेश एक्का, प्रधान आरक्षक अनिल मिंज, नारायण तिवारी आरक्षक विजेन्द्र भगत, संतराम वर्मा, कृष्णा खेस, राजू कुजूर का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button