कोरियाछत्तीसगढ़

चिरमिरी नगर निगम के कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला पेमेंट, विपक्ष ने दिया निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

कोरिया। भारतीय जनता पार्टी ने कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम कर्मचारियों का तीन महीने से वेतन नही मिलने के साथ विभिन मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिला शामिल होकर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा के धरना प्रदर्शन को देखते हुवे चिरमिरी तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर रहे मौजूद।

आप को बता दे कि नगर पालिक निगम चिरमिरी कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नही मिला जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो रही है निगम में लगभग 224 प्लेसमेंट कर्मचारी काम करते है. वही 92 रेगुलर कर्मचारी है जिनको आज तक तीन माह का वेतन भुगतान नही होने। साथ ही 10 साल पहले अपने पति के देहांत के बाद निगम के नीलम सरोवर पार्क मे काम कर रही महिला प्लेसमेंट कर्मचारी फूलबाई अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही थी जिसे कुछ दिन पहले ही बिना ठोस वजह के निगम कर्मचारी से हटा देने का भी आरोप विपक्ष द्वारा लगाया गया

वहीं मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवल ने बताया गया कि जिन मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है उसको लेकर नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व में ही ज्ञापन दिया था उसके बाद भी लोगों को न्याय नहीं मिल सका इसलिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं चिरमिरी तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव के द्वारा आश्वासन दिया की दो दिन के भीतर कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो जाएगा जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे चलकर उग्र आंदोलन होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button