छत्तीसगढ़बलरामपुर

छग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ में दिखी दो फाड़,,,एक डियूटी पर तो दूसरा आंदोलन पर…

राजपुर। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ में दो फाड़ दिख रहा है। संघ के कुछ सदस्य जहां अपने शासकीय कार्य पर उपस्थित है तो वहीँ दूसरा धड़ा अपने कुछ मांगों को लेकर आज से आंदोलन पर है।
   छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के दूसरे संगठन द्वारा आज से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठ गए हैं जिसे लेकर छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 79/2001 द्वारा कोई आंदोलन नही की जा रही है। जिला बलरामपुर रामानुजगंज में प्रस्तावित आंदोलन जो कि 11 अप्रेल से की जा रही है उससे हमारे संघ का कोई लेना देना नही है हमारे संघ द्वारा ऐसी कोई भी आंदोलन प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने बताया कि संघ के सभी सदस्य 4 अप्रैल 22 को रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सम्मान समारोह में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले उक्त मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सम्मान समारोह में उपस्थित थे, जिसमें हमारी प्रमुख माँगे वेतन विसंगति,महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों पर माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत जल्द घोषणा करने की बात संयुक्त मंच पर की गई, जिसके पालन में हमारे संघ के कोई भी सदस्य हड़ताल पर नहीं है वह अपने कार्य पर निरंतर कार्यरत हैं।लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारियों द्वारा 11 अप्रेल से आयोजित इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 79/2001 का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button