क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार…

राजपुर। छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार घटना 5 मार्च की है। प्रार्थिया द्वारा थाना में  एक लिखित आवेदन दी कि वह किराये के मकान में दुकान संचालित करती है। वर्ष 2020 में उसका जान पहचान रितेश गोपालराव मोडे निवासी नागपुर महाराष्ट्र से हुआ था जिससे वह कभी कभी लेडिज सामाग्री भी क्रय किया करती थी तथा बीच बीच में मोबाईल फोन से बात होता रहता था।घटना दिनांक 05 मार्च को सुबह करीब 06:30 बजे प्रातः आरोपी रितेश गोपालराव मोडे उसके घर में घुसकर दोस्ती करना छोड़ दी हो कहकर उसकी बेज्जती करने के नियत से उसका हाथ पकडकर बिस्तर तरफ खीचने लगा तभी पीड़िता का हल्ला सुनकर उसकी सहेलीया आये और बीच बचाव किये।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 354,451 अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रितेश गोपालराव मोडे पिता गोपालराव मोड उम्र 34 वर्ष निवासी सी / ओ हर्बल विघ्न फ्लेट नम्बर 405 प्लॉट नम्बर 1 4 फ्लोअर, विठ्ठल रुकमनी मंदिर, मंत्री नगर बेलतरोड़ी, नागपुर (अर्बन) नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।
   कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह अश्वनी पाण्डेय सउनि अरविंद प्रसाद, प्रधान आरक्षक पंकज पोते, विष्णुकांत मिश्रा महिला प्रधान आरक्षक बसती खुटे, विजय सिंह, पवन सिंह लखेश्वर पैकरा, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button