मनेन्द्रगढ़

जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित सदस्य हुवे लामबंद,जिला पंचायत पर लगाये गंभीर आरोप,बिना जनपद पंचायत के जानकारी कार्य कराने लगाया आरोप,एक करोड़ से अधिक की राशि बंदरबांट का लगाया आरोप,स्वीकृत कार्यों की जांच कर निरस्त की मांग…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित जनपद सदस्यों ने कलेक्टर एमसीबी पीएस ध्रुव को पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनने के बाद भी जिला पंचायत की कार्यवाही अभी कोरिया जिले से ही संचालित है। ज्ञापन के माध्यम से जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्यों ने शिकायत की है कि जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की जानकारी के बिना सीधे पंचायत से प्रस्ताव मंगवा कर कार्य कराए जा रहे हैं. साथ ही कार्य हो चुके हैं उसका भी प्रस्ताव मंगवाया जा रहा है जिसमें भ्रस्टाचार होने की संभावना है। जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों ने जिला पंचायत कोरिया की ओर से जारी कार्यों की जांच कर निरस्त कर आवश्यकता अनुसार विकास कार्य कराने की मांग की है।

ज्ञापन की कॉपी

पांच सूत्रीय मांग इस प्रकार है- 1. यह कि जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के द्वारा गौण खनिज मद अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति क्र.7081, दिनांक 03/03/2023 के द्वारा राशि रू. 111.35 लाख (एक करोड ग्यारह लाख पैतीस हजार रू.) की स्वीकृति जारी बिना जनपद पंचायत समिति के जारी की गई है, जिसके संबंध में जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से पूछे जाने पर जनपद पंचायत के द्वारा यह बताया गया कि जिला पंचायत कोरिया के निर्देशानुसार प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई।
2. यह कि ग्राम पंचायत महाराजपुर में लगभग 60.00 लाख एवं उजियापुर में 27.00 लाख की स्वीकृति जारी की गई है, उपरोक्त स्थल पर कई कार्य स्थल उपयुक्त नही है एवं पूर्व में स्वीकृत होने के अंदेशा है। संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य की प्राक्कलन जिला पंचायत द्वारा सीधे सम्पर्क कर बुलाकर अपने हिसाब से कार्य प्रस्तावित की गई है। उक्त कार्य में क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों से सहमति नही ली गई है।
3. यह कि रीपा योजना पिपरिया एवं परसगढी में मशीन का क्रय ग्राम पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत के द्वारा कराया जा रहा, जिसमें सच्चाई यह है कि संबंधित मशीनों को क्रय में सामग्री प्रदायकर्ता को ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के द्वारा पहचानते भी नही ऐसे स्थिति में सामग्री क्रय में भंडार क्रय नियमों का पालन नही किया गया। वह प्रदाय की गई सामग्री का गुणवत्ता भी संदेह के दायरे में है। सभी सामग्री सुनियोजित ढंग से जिला पंचायत कोरिया के द्वारा प्रदाय कराई गई है। जिसमें भारी मात्रा में लेन-देन की आशंका है।
4. यह कि रीपा योजना में मशीन स्थापना में प्रिन्ट कार्ड में जनपद पंचायत क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष को शामिल नही करने से सभी सदस्यों में आक्रोश बना हुआ है। कार्ड के संबंध में जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से पूछे जाने पर जानकारी दिया गया कि कार्ड की प्रिटिंग जिला पंचायत कोरिया से कराई गई है एवं वितरण तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से कराई गई है।
उपरोक्त संबंध में लेख है कि अमृतधारा महोत्सव 2022 में भी इसी तरह का उपेक्षा किया गया था, जिसकी पुनरावृति बार-बार किये जाने से सभी सदस्यगण आक्रोषित है।
5. यह कि गौण खनिज की 100 प्रतिशत राशि संबंधित गा्रम पंचायतो को एक मुश्त प्रदाय हेतु निरंतर जिला पंचायत कोरिया के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जबकि जिला पंचायत से स्वीकृत निर्माण कार्याे के प्रथम किश्त 50 प्रतिशत ही जारी की जाती है, पूर्व में भी गौण खनिज मद का राशि जिला पंचायत कोरिया के द्वारा इस मान से जारी की गई है।  ऐसे स्थिति में बिन्दुवार उचित जांच कराकर कार्यवाही कराने की मांग की गई है

Related Articles

Back to top button